हेमंत राय बने खीरी के इंस्पेक्टर
निरीक्षक हेमंत राय को पुलिस लाइन से थाना खीरी, शिवाजी दुबे को थाना हैदराबाद, रमेश चंद्र पांडेय गोला से थाना मैगलगंज, चंद्रशेखर सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल से प्रभारी निरीक्षक गोला, उपनिरीक्षक रविंद्र सोनकर को पढुआ से थाना पसगवां, निरीक्षक विश्वनाथ यादव को चंदनचौकी से प्रभारी निरीक्षक 112 बनाया गया है।
निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को निघासन से पुलिस लाइन गैर जनपद तबादला होने के कारण भेजा गया है। उपनिरीक्षक दीपक तिवारी को थानाध्यक्ष हैदराबाद से पुलिस लाइन, संदीप यादव पुलिस सहायता केंद्र, चौकी पड़रियातुला से चौकी प्रभारी ढखेरवा, उमराव सिंह को पुलिस लाइन से पुलिस सहायता केंद्र, चौकी पड़रियातुला, राहुल सिंह को महेवागंज चौकी से पुलिस लाइन भेजा है।