फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: मैलानी-नानपारा रूट की ट्रेनें अब पांच अक्तूबर तक निरस्त, ढाई माह से परेशान हैं क्षेत्रवासी

Mon, 23 Sep 2024 07:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

बाढ़ के पानी से मैलानी-नानपारा रेल मार्ग के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। इस वजह से आठ जुलाई से इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन बंद चल रहा है।
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर होता मरम्मत कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने मैलानी-नानपारा मार्ग की ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ाकर अब पांच अक्तूबर तक कर दिया गया है। बारिश और बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से मैलानी-नानपारा रेल मार्ग के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच अतरिया क्रॉसिंग के पास ट्रैक का मैटीरियल बह गया और रेल पटरी हवा में झूल गई थी। इस वजह से आठ जुलाई से इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन बंद चल रहा है। रेलवे ने कुछ दिन काम करने के बाद यहां रेस्टोरेशन का कार्य बंद कर दिया था।
विज्ञापन


एडीआरएम के मौके का निरीक्षण करने के बाद अगस्त के आखिर में दोबारा काम शुरू कराया गया। इसी बीच सितंबर के दूसरे हफ्ते में फिर हुई बारिश और बैराज से रिलीज किए गए पानी से साइट पर डाली गई मिट्टी पानी में बह गई थी। काम में बाधा आई थी। फिलहाल साइट पर पानी का बहाव पचास प्रतिशत कम हुआ है। 

अभी जाल में पत्थर भरकर डाले जा रहे हैं, ताकि ट्रैक काे जल्द बहाल किया जा सके। इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने अब ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ाकर पांच अक्तूबर कर दिया है।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन नंबर 05320 मैलानी-बिछिया, 05356 मैलानी-नानपारा, 05362 मैलानी-नानपारा, 05319 बिछिया-मैलानी, 05361 नानपारा-मैलानी, 05355 नानपारा-मैलानी पैसेंजर पांच अक्तूबर तक निरस्त रहेंगीं।
विज्ञापन

ढाई माह से परेशान हैं क्षेत्रवासी, समय और धन की बर्बादी
पिछले ढाई माह से मैलानी-नानपारा रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्री परेशान हैं। मैलानी से पलिया के बीच ही प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। ट्रेन से मैलानी से पलिया का किराया, जहां सिर्फ दस रुपये है, वहीं बस का किराया पचपन रुपये है।

ऐसे में यात्रियों को साढ़े पांच गुना किराया अधिक खर्च करना पड़ रहा है और बस में खतरा भी बना रहता है। पलिया के आगे नानपारा तक जाने वाले तो कई जगह बसें बदलकर गंतव्य को पहुंच पाते हैं। इसमें अधिक धन के साथ ही समय भी अधिक लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें