फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए एसपी ने कहा-हफ्ते भर का समय दीजिए, दिखेगा बदलाव

विज्ञापन
एसपी विजय ढुल - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नए एसपी विजय ढुल ने कहा कि उन्हें एक हफ्ते का समय दीजिए, जिले में काफी कुछ बदलाव दिखेगा। वह शनिवार रात जिला मुख्यालय पर पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। रविवार को उन्होंने सर्किल अफसरों के अलावा थाना इंचार्जो के साथ बैठक कर अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि पीड़ित थाने से निराश न जाए उसकी बात हरहाल में सुनी जाए।
विज्ञापन

जिले का चार्ज ग्रहण करने बाद वह रविवार शाम पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना करना पहली प्राथमिकता होगी। सिंगाही और संपूर्णानगर में चल रहे मामले को लेकर उन्होंने कहा इस संबंध में जानकारी के बाद ही कुछ कह सकेंगे। इस दौरान एएसपी अरुण कुमार सिंह सहित सर्किल के सीओ मौजूद रहे।
चीन में भी कमाल दिखा चुके खीरी के नए एसपी
वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय ढुल ने बताया कि दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद मर्चेंट नेवी में चयन हो गया था। नौकरी करते हुए 2012 में यूपीएससी की परीक्षा पास की। वर्ष 2019 में चीन में 18 वां वर्ल्ड पुलिस गेम्स डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीता। इससे पहले वह नोएडा, मेरठ, बस्ती, लखनऊ, सिदार्थनगर में तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी यातायात नियमों का करें पालन
एसपी विजय ढुल ने बताया कि पुलिस कर्मी अपने वाहनों के नंबर प्लेट आदि ठीक करा लें। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर ही वाहनों पर चलें। हफ्ते भर बाद यदि कोई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते मिला तो उसके खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें