फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत की अजब तस्वीर: अपने ही खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे सपा सांसद, भाजपा की कार्यकर्ताओं ने ली सेल्फी

Tue, 12 May 2026 05:48 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में मंगलवार को सियासत की अजब तस्वीर देखने को मिली। भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सपा सांसद भी पहुंचे, जिससे पूरा माहौल बदल गया। उन्होंने महिला आरक्षण कानून का समर्थन किया। 
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के साथ ली सेल्फी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से लगातार दूसरे दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सांसद ने महिला आरक्षण का विरोध किया है। इसी दौरान सांसद उत्कर्ष वर्मा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में पास हो चुका है, लेकिन अब तक उसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए और सरकार को इसे लागू करना चाहिए।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं को गुमराह कर रही है और छल के साथ महिला बिल की आड़ में परिसीमन को आगे कर उसे पास कराना चाहती है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी सरकार से जिले की आठ सीटों में चार और प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग करें।

यह भी पढ़ें- Fake IAS Case: बरेली में आलीशान घर में महारानी की तरह रहती थी विप्रा शर्मा, पुलिस ने तलाशी ली तो रह गई दंग
विज्ञापन


सपा सांसद ने यह भी कहा कि यदि भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन होगा तो वह भी समर्थन में शामिल होंगे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री रश्मि गुप्ता, संगीता पुरी, किरण अग्रवाल, अनीता निगम, उमा राज, माला शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, मंजू लता, सीमा वर्मा, कीर्ति गुप्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन

सांसद के साथ सेल्फी और मिठाई का दौर
विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय बदला जब सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा महिलाओं के बीच पहुंचे। बातचीत के बाद भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सांसद के साथ सेल्फी खिंचवाई और उन्हें मिठाई भी खिलाई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें