फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: पूर्व विधायक समेत नौ लोगों पर दर्ज रिपोर्ट का विरोध, एसपी से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल

Tue, 27 Oct 2026 04:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान हुए हंगामे के मामले में पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके विरोध में सपा पदाधिकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया।
विज्ञापन
सपा प्रतिनिधिमंडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में स्नातक एमएलसी चुनाव के बाद पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला समेत करीब नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में सपा पदाधिकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिले। सपा सांसद आनंद भदौरिया और जिलाध्यक्ष रामपाल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर मामले में विरोध जताया। 
विज्ञापन




सांसद आनंद भदौरिया ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा के लोगों ने धांधली की। इसका विरोध करने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। सपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूर्व विधायक सुनील कुमार भार्गव ‘लाला’ समेत नौ लोगों पर दर्ज मुकदमे को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एकतरफा कार्रवाई का आरोप 
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि 23 अक्टूबर को मतदान के दौरान भाजपा के पूर्व सांसद जुगुल किशोर और कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के समर्थकों सहित मतदान केंद्र के अंदर जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। सपा नेताओं का दावा है कि विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में एकतरफा कार्रवाई की गई।

ज्ञापन में मुकदमे को फर्जी बताते हुए उच्च अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। सपा नेताओं ने  कहा कि न्यायसंगत कार्रवाई होनी चाहिए और निर्दोष लोगों को मुकदमे में नहीं फंसाया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, आरएस कुशवाहा, पूर्व मंत्री डॉ. आरए उस्मानी, पूर्व विधायक रामपाल सिंह यादव, आनंद भदौरिया, उत्कर्ष वर्मा और रामसरन यादव समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें