किसानों का कहना है कि फसलों की बोवाई के समय खाद की उपलब्धता बाधित होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। बता दें कि कर्मचारी वेतन न मिलने पर हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल लंबी खिंचने पर किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए खाद वितरण और धान खरीद की व्यवस्था जल्द सुचारु करना जरूरी है। एआर कोऑपरेटिव प्रवीण कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल से थोड़ी समस्या तो है लेकिन इफको सहित अन्य समितियां पर खाद की उपलब्धता कर दी गई है। प्रयास है कि किसानों को परेशानी न हो।