फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात की आहट, पशु टीकाकरण शुरू

Thu, 09 Jun 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
पशुओं का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- अब तक लगाए जा चुके हैं दर्जनों गांवों में टीके
विज्ञापन

मानसून आने की आहट देख पशु चिकित्सा विभाग ने कमर कस ली है और डोर टू डोर पशु टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत विभिन्न बीमारियों से निपटने के लिए पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक दर्जनों गांवों में टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेबी सिंह ने बताया कि बरसात का सीजन शुरू होने वाला है। जिससे पशुओं में खुरपका, मुंहपका, गलाघोंटू आदि बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। इसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि इस अभियान में पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाता है और रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन अनेकों गांवों में घर-घर जाकर टीम द्वारा टीकाकरण हो रहा है। डॉ. श्री सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बसंतापुर कलां, बसंतापुर खुर्द, पतवारा, अतरिया, मलिनियां, खैराहना, बिजौरिया, सैयदपुरवा, धूसर, पलिया खुर्द, बेहननपुरवा, बोझवा, सरखना पूरब, सरखना पश्चिम, टांडा के साथ ही तमाम ग्रामों में टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने पशुपालकों से इन बीमारियों का टीका लगवाए जाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें