फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण में सारेगामापा के कलाकारों ने पेश किए भजन

Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पलियाकलां
विज्ञापन
जागरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जागरण में सारेगामापा के कलाकारों ने पेश किए भजन
विज्ञापन

श्री बालाजी मित्र मंडल मठिया सेवा समिति के तत्वावधान में मेला मैदान पर जागरण हुआ, जिसमें सारेगामापा के कलाकारों ने भजन पेश करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
हर साल की तरह हनुमान जयंती पर इस साल भी श्री बालाजी मित्र मंडल मठिया सेवा समिति ने जागरण का आयोजन किया, जिसमें मठिया मंदिर से हनुमान जी की अखंड ज्योति धूमधाम से जागरण स्थल तक लाई गई। इसके बाद सारेगामापा के कलाकार प्रमोद त्रिपाठी ने भजन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। वहीं बहराइच के पंकज निगम तथा बाहर से आईं कलाकार नीलम ने भी हनुमान जी के भजनों से समां बांधा। बीच-बीच में गोरखपुर व इलाहाबाद से आई झांकियों का मंचन किया गया। जागरण के दौरान ऑल इंडिया सिख फेडरेशन ने भी कैंप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मां के जगराते में देवी गीतों पर झूमे श्रद्धालु
मोहम्मदी। कस्बे के मोहल्ला बाजार गंज स्थित गल्ला मंडी में दुर्गा जागरण हुआ, जिसमें शाहजहांपुर से आई जागरण पार्टी के कलाकारों ने समां बांध दी। इस मौके पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, आलोक राठौर, चेयरपर्सन दुर्गा मेहरोत्रा, अतुल रस्तोगी, हरिनाथ गुप्ता, अर्जुन राठौर, डॉ. रमाशंकर रस्तोगी, कुंदन रस्तोगी, नरेंद्र रस्तोगी, राधेश्याम अग्निहोत्री आदि मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें