फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरसता दिवस के रूप  में मनाई अंबेडकर जयंती 

Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सहभोज करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समरसता दिवस के रूप 
विज्ञापन

में मनाई अंबेडकर जयंती 
भाजपाइयों ने की संगोष्ठी और सहभोज, सेक्टर और मंडल स्तर पर हुए कार्यक्रम
भाजपाइयों ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जिले भर में समरसता दिवस के रूप में मनाई। भाजपाइयों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र को माला पहनाकर उन्हें याद किया और फिर दलित बस्ती में संगोष्ठी और सहभोज का कार्यक्रम किया, जिसके मुख्य अतिथि कैसरगंज के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई एवं सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने डॉ. अंबेडकर प्रतिमा को माला पहनाकर उन्हें श्रृद्घासुमन अर्पित किए। इसके बाद संकटा देवी मोहल्ले की दलित बस्ती में गोष्ठी हुई, जहां पर मुख्य अतिथि एवं खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी और सदर विधायक योगेश वर्मा ने महर्षि बाल्मीकि की पूजा अर्चना की। सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने बाबा साहेब को महापुरूष बताते हुए कहा कि उन्होंने न केवल दलितों के हितों के लिए संघर्ष किया बल्कि संविधान में उनके अधिकार व विकास के लिए लिखित व्यवस्था की है। कहा, भाजपा दलितों का समग्र विकास कर समर्थ भारत निर्माण के लिए प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि खीरी सांसद ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत के समग्र विकास का जो नारा दिया था, प्रधानमंत्री उसे पूरे मनोयोग से पूरा करने में लगे हैं। सदर विधायक सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद दुर्बल आश्रम में सहभोज कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने किया। इस दौरान रमेश चंद्र मिश्रा, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, सदर विधान सभा प्रभारी विजय शुक्ला रिंकू, सुधा शर्मा, नीरू पुरी, अजय टंडन, जीतेंद्र त्रिपाठी, बजरंग शर्मा, अनुपम अवस्थी, आकाश बाल्मीकि, राज बाल्मीकि, कमलेश मिश्रा, विनोद गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अंबरीष सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें