फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में लापता हुआ मनोचिकित्सक का पुत्र, तलाश जारी

विज्ञापन
प्रखर दुआ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सोमवार की शाम भाई और दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने
विज्ञापन

डॉक्टर के दूसरे पुत्र समेत तीन युवकों को डूबने से बचाया
नहर में स्टीमर से जारी रहा सर्च अभियान

खीरी टाउन/महेवागंज। शहर के नजदीक शारदा नहर साइफन पर सोमवार को भाई और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया डॉ. दिनेश दुआ का पुत्र प्रखर नहर में लापता हो गया, जिसका अभी तक पता नहीं चला। उसके साथ तीन अन्य युवकों को डूबने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. दिनेश दुआ के पुत्र प्रखर और प्रथम दुआ मोहल्ले के दोस्त श्रेय गुप्ता, रवीश, आनंद, शिखर और दिव्यांश के साथ होली वाले दिन सोमवार की शाम शारदा पोषक साइफन पर घूमने गए थे। करीब चार बजे प्रथम, प्रखर, श्रेय और रवीश नहर में नहाने के इरादे से उतरे। इस बीच गहरे पानी में जाने से चारों युवक पानी के तेज बहाव में डूबने लगे। यह देख बाहर बैठे साथियों ने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तैरकर रवीश, प्रथम और श्रेय को तो बचा लिया, लेकिन प्रखर गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश किया पर कुछ पता नहीं चल सका। हादसे की खबर से शहर में हड़कंप मच गया। नहर में बेटे के डूबने की बात सुनकर डॉ. दिनेश दुआ परिवार सहित मौके पर पहुंचे। हादसे से परिवार सदमे में है। सदर विधायक योगेश वर्मा ने परिवार को ढांढस बंधाया। वह देर रात तक चले सर्च अभियान में साथ लगे रहे। खीरी थाना के प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि युवक की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं। पानी का बहाव काफी तेज है, जिससे गोताखोर अभी सफल नहीं हो पाए हैं।

सर्च अभियान में पुलिस, पीएसी की फ्लड टीम के साथ स्थानीय गोताखोर लगे है। ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। पानी का बहाव काफी तेज है, जिससे युवक का अभी कुछ पता नहीं लग सका है।- विजय ढुल, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें