आराध्या अर्पि गौ सेवा समिति के पदाधिकारी। स्रोत समिति
लखीमपुर खीरी। घायल व बीमार पशुओं का इलाज व देखभाल करने के लिए आराध्या अर्पि गो सेवा समिति पिछले कई सालों से काम कर रही है। समिति सदस्यों में किसी ने जमीन दान दी तो किसी ने चारा-पानी व दवा की व्यवस्था का जिम्मा ले रखा है।
समिति ने अब तक 700 से अधिक घायल व बीमार पशुओं की जान बचाई है। दिवाली के उपलक्ष्य में सोमवार की शाम समिति पदाधिकारियों ने सैधारी बाइपास मिदनियां चौराहा स्थित गो आश्रय स्थल पर दीप प्रज्जवलित करके गो माता के साथ दिवाली मनाई।
समिति अध्यक्ष गोलू जोशी ने बताया कि वे गो सेवा तो कई वर्षों से करते आ रहे हैं। डेढ़ साल पहले ही गो-आश्रय स्थल खोला है। मौजूदा समय में वहां पर 19 गोवंश संरक्षित हैं। समिति के सेवक रमेश अग्रवाल ने गो सेवा के लिए अपनी जमीन दी है। गो सेवा में अरुण कुमार अवस्थी, पारस, राजदीप मिश्र, गोपेश जोशी, मोहित यादव, नूतन मिश्र, गोविंद सिंह, शुभम बाजपेई, जयशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।