फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहर पटरी पर लगेगी 200 लाइटें, सड़क होगी जगमग

Mon, 02 Mar 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डॉन बॉस्को से गुरुनानक स्कूल की जाने वाला नहर पटरी मार्ग। संवाद
विज्ञापन
- दो करोड़ की लागत से पथ प्रकाश व्यवस्था, हर खंभे पर लगेंगी आकर्षक लाइटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। शहर की सड़कों को रोशन करने के बाद अब नगर पालिका ने नहर पटरी को जगमगाने की तैयारी शुरू कर दी है। छाउछ नहर से बेहजम रोड से सीतापुर रोड स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज होते हुए डॉन बॉस्को कॉलेज नहर पुलिया तक करीब दो किलोमीटर लंबी पटरी पर 200 खंभों पर लाइटें लगाई जाएंगी। इस योजना के लिए करीब दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है।

ईओ संजय कुमार ने बताया कि यह मार्ग शहर के लिए अहम शॉर्टकट बन चुका है। इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है, इसलिए सड़क पर अच्छी रोशनी की आवश्यकता पड़ रही है। यह कार्य इधर जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


डॉन बॉस्को नहर पुलिया से सीतापुर रोड, छाउछ, राजगढ़ और बरखेरवा समेत कई क्षेत्रों के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। आसपास कई स्कूल होने से छात्र-छात्राओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। यह सड़क शहर के अंदरूनी ट्रैफिक का दबाव कम करने के उद्देश्य से बनाई गई थी, लेकिन पथ प्रकाश न होने के कारण रात में आवाजाही सीमित रहती थी। अब इस नहर पटरी पर अच्छी खासी भीड़ होने लगी है।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। रोशनी की व्यवस्था होने से पूरी नहर पटरी जगमगाएगी साथ ही यह पूरी तरह सुरक्षित और उपयोगी बन सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें