फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसएसबी तृतीय वाहिनी के सिपाही रहे वॉलीबॉल मैच के विजेता

विज्ञापन
वॉलीबाॅल मैच के बाद दोनोें टीम के ​खिलाड़ी व एसएसबी के अ​धिकारीगण। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत बुधवार देर शाम सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तृतीय वाहिनी की सीमा रघुनगर चौकी परिसर में मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच सिपाहियों और सीमावर्ती गांव बनवीरपुर ग्रामीण क्लब के युवाओं के बीच हुआ।
विज्ञापन

कमांडेंट देवानंद के निर्देशन में तृतीय वाहिनी टीम ने बेस्ट ऑफ फाइव सेट में 25-20, 23-25, 22-25, 26-24 व 25-20 से बनवीरपुर की टीम को हराया। मुख्य अतिथि तृतीय वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एमडी तमाड़ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने खेल की महत्ता और खेल भावना की जानकारी दी।
मैच के बाद गांव रघुनगर में नशामुक्त अभियान रैली निकाली गई। इसके जरिये ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। मैच के दौरान समाजसेवक कड़ियां विक्रम भल्ला, रेंज अफसर बेलराया भूपेंद्र सिंह, बेलापरसुआ प्रधान लक्ष्मी देवी, निरीक्षक पंकज पंवार आदि समेत 145 लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें