फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में सिंचाई के लिए लगे सोलर पैनल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर। मैलानी थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसनौर के ग्राम कुकुहापुर में सिंचाई के लिए खेत में लगे सोलर पैनल चोरी हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम कुकुहापुर निवासी विमल वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके खेत में सिंचाई के लिए पांच किलोवॉट के 15 सोलर पैनल लगे हुए थे। उनमें नौ सोलर पैनल, जिनका मूल्य लगभग 1,80,000 रुपए है, चोरी हो गए। दो दिन तक सोलर पैनल तलाशने के बाद मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें