फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुकान में घुसकर हार्डवेयर का सामान व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के बाइपास मार्ग पर स्थित एक दुकान से चोरों ने हार्डवेयर का लाखों रुपये का सामान, नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बारे में जानकारी होने के बाद दुकान मालिक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज समेत तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला बाजार निवासी नीरज गुप्ता ने बताया कि उनकी बाइपास मार्ग पर ओम ट्रेडर्स के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। बीती 14 जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने उनकी दुकान में घुसकर करीब एक लाख 50 हजार रुपये का हार्डवेयर का सामान और 15 हजार रुपये चुरा लिए। इसकी सीसी कैमरों में फुटेज भी कैद हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें