वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ अतिथि व आयोजक। संवाद
मझगईं। मेवालाल रामदुलारी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसका विषय था-‘क्या सोशल मीडिया ने लोगों को अकेला कर दिया?’ तीन टीमों ने इसमें प्रतिभाग किया और पक्ष-विपक्ष में तर्क रखे।
छात्रों ने सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान पर बहस की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया ने दुनिया को जोड़ा है, लेकिन लोगों को एकाकी भी बनाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी मिश्र ने की। निर्णायक मंडल में रामप्रताप, सत्यप्रकाश और कौशल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के आशीष तिवारी, खंड कार्यवाह आशीष, नगर प्रचारक विभोर, सार्थक गुप्ता, प्रखंड महाविद्यालय छात्र प्रमुख और विद्यालय के सभी आचार्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।
प्रतियोगिता में यश मिश्र प्रथम और नैतिक गुप्ता द्वितीय रहे। नैतिक तीसरे स्थान पर रहे। अतिथियों ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।