फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार्यशाला में सोशल मीडिया और तकनीक ज्ञान पर हुई चर्चा

Sun, 22 Jun 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रचार विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला को संबो​धित करते डॉ.सौरभ मालवीय। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड में प्रचार विभाग की दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती पूर्वी उप्र. क्षेत्र डॉ. सौरभ मालवीय बताया कि 20 जून को विद्या भारती ने नई दिल्ली में अपनी वार्षिक राष्ट्रीय प्रेसवार्ता की। इसमें प्रचार संयोजक डॉ. राम कुमार भावसार की उपस्तिथि में विद्या भारती की विशिष्ट गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉ. किरनलता डंगवाल ने एआई, डीपफेंक, वेबसाइट, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम आदि के बारे में बताते हुए कहा मनुष्य आज कल तकनीकि का दास हो गया है। एआई आज के युग का प्रचार प्रसार का साधन है, हम जो सोच रहे हैं वह चित्र को पटल पर लाने का कार्य एआई करता है। आज के समय में तकनीकी का ज्ञान न होना बड़ी पीड़ादायक बात है, तकनीक का ज्ञान बहुत जरूरी है। द्वितीय सत्र में मीडिया शिक्षक अंशुल मल्होत्रा ने विषय फोटोग्राफी जर्नलिज्म के बारे में बताते हुए कहा कि हमें फोटो खींचते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक विमल अग्रवाल, सह प्रबंधक रविभूषण साहनी, उपाध्यक्ष घनश्याम दास तोलानी, अजय शुक्ला, प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर प्रदेश निरीक्षक अवध प्रांत रामजी सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद सिंह, शिप्रा बाजपेयी व विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें