फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिंगाही की टीम फाइनल में, बारिश से दूसरा सेमीफाइनल स्थगित

Sun, 22 Jun 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ीं टीमें। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिंगाही खीरी। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें सिंगाही सुपर जायंट्स की टीम ने रकेहटी को 12 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। बारिश के चलते सिंगाही एकेडमी और पचपेड़ा के बीच होने वाला दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिंगाही सुपर जायंट्स और रकेहटी की टीमों के बीच खेला गया। दस ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगाही सुपर जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 107 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में रकेहटी की टीम 95 रन ही बना सकी और 12 रन से मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ सिंगाही की टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सिंगाही एकेडमी और पचपेड़ा की टीमों के बीच खेला जाना था, लेकिन मैच शुरू होते ही आसमान में घने बादल छा गए और अचानक बारिश शुरू हो गई। आयोजकों ने मैदान की स्थिति को देखते हुए मुकाबला स्थगित करने का निर्णय लिया। अब टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल मैच होगा। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि मौसम अनुकूल रहा तो टूर्नामेंट का समापन तय कार्यक्रम के अनुसार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें