फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विशेष मध्यस्थता अभियान में अब तक 57 वादों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज सैयद माऊज बिन आसिम की अध्यक्षता में एक जुलाई से 30 सितंबर तक विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लंबित मुकदमों का तेजी से निस्तारण करना है।
विज्ञापन


विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे वीरेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि अब तक सिविल कोर्ट की विभिन्न अदालतों से 361 मामले मध्यस्थता केंद्र को प्राप्त हुए हैं। इनमें से मध्यस्थ अधिवक्ताओं द्वारा 57 वादों में सफल मध्यस्थता कराई जा चुकी है। इसमें 34 शमनीय वाद, एनआई एक्ट के 3, दीवानी वाद के 7, मोटर दुर्घटना अभिकरण के 3, घरेलू हिंसा के 2 और पारिवारिक न्यायालय के 8 वाद शामिल हैं।

अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावे, घरेलू हिंसा, वाणिज्यिक, सेवा विवाद, शमनीय आपराधिक, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, बेदखली, भूमि अधिग्रहण और अन्य उपयुक्त सिविल मामलों में मध्यस्थता कर निस्तारण कराया जा रहा है। अभियान 30 सितंबर तक चलेगा और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें