फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी का मजा: लखीमपुर से इस तरह पहुंच सकते हैं नेपाल, जाते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Thu, 30 Dec 2021 01:57 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, धनगढ़ी-नेपाल

सार

धनगढ़ी शहर से मात्र 100 किमी की दूरी पर स्थित पहाड़ी क्षेत्रों में भीषण बर्फबारी हुई। बर्फबारी का आनंद लेने आस-पास से पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में भीषण बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा से लगे नेपाल के धनगढ़ी शहर से मात्र 100 किमी की दूरी पर स्थित पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को भीषण बर्फबारी हुई। जिससे जगह-जगह पर बर्फ जमी हुई है। बर्फबारी का आनंद लेने आस-पास से पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों से इतर आप 200-300 किलोमीटर की दूरी तय कर पड़ोसी देश नेपाल में भी बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे पहुंचें नेपाल
लखीमपुर जिले से पलिया होते हुए गौरीफंटा बॉर्डर से नेपाल के धनगढ़ी में दाखिल हो सकते हैं। धनगढ़ी से बर्फबारी वाले स्थान डडेलधुरा जाने के लिये धनगढ़ी से निजी बस व अन्य छोटे वाहन मिलते हैं। इसके अलावा अपने निजी वाहन से जाना है तो नेपाल में  एंट्री करते वक्त बॉर्डर पर भंसार कस्टम कार्यालय पर आरटीपीसी-आर की 72 घंटे की कोरोना रिपोर्ट होने पर ही गाड़ी वाहन का भंसार बनेगा। उसके बाद ही आप आगे की यात्रा कर सकेंगें। भंसार कागजात के साथ ही आगे सड़क विभाग से रोड परमिट लेना अनिवार्य होगा, जिससे आगे का सफर कर पाएंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें