फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: वन विभाग की टीम ने बाघ के दांतों के साथ पकड़ा था तस्कर, लघुशंका के बहाने हुआ फरार

Fri, 18 Apr 2025 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पलिया रेंज के मकनपुर गांव से गिरफ्तार किए गए दो वन्यजीव अंग तस्करों में एक तस्कर वनकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। वन विभाग ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई हैं। 
विज्ञापन
आरोपी तस्कर भागीराम - फोटो : वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन व पलिया तहसील क्षेत्र के मकनपुर गांव से बृहस्पतिवार को पकड़े गए दो वन्यजीव तस्करों में से एक तस्कर शुक्रवार सुबह वन विभाग की गिरफ्त से भाग गया। फरार हुए तस्कर की तलाश के लिए वन विभाग ने कई टीमों को लगाया है।

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व की बफर जोन के मकनपुर गांव में बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना में वन विभाग व यूपीएसटीपीएफ बरेली की टीम ने छापेमारी करते हुए गांव निवासी भागीराम व प्रकाश चौधरी निवासी कैलाली, गोदावरी (नेपाल) को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बाघ के चार बड़े दांत, 13 छोटे दांत, बाघ के 18 नाखून, बाघ के जबड़े की तीन हड्डियां व अन्य चीजें बरामद की थीं। दोनों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पलिया रेंज से फरार हुआ तस्कर 
शुक्रवार को मकनपुर गांव निवासी भागीराम लघुशंका के बहाने निकला और साथ चल रहे वनकर्मियों को चकमा देकर पलिया रेंज से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन रेंज कार्यालय पर पहुंचना शुरू कर दिया। वन विभाग द्वारा कई टीमों को लगाते हुए पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि आरोपी स्थानीय निवासी है, इस वजह से जानकारी होने के कारण ही वह फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भागीराम फरार हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है। टीमों को लगाकर जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें