बाल बैठक में मौजूद बच्चे। स्रोत आयोजक
मोहम्मदी। लोक भारती अवध प्रांत के सह संयोजक अतुल रस्तोगी के आवास पर शुक्रवार रात बाल बैठक हुई। इसमें भाऊराव देवरस सेवा न्यास के प्रांतीय संयोजक डॉ. विवेक रॉय ने कहा कि बच्चों को हुनर आधारित शिक्षा देना समय की जरूरत है। इससे उनकी रचनात्मक क्षमता विकसित होती है और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे आत्मनिर्भर बनकर कहीं भी सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि न्यास बच्चों को विभिन्न हुनर आधारित कार्यों का प्रशिक्षण देता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना विकसित होती है। इस दौरान राघव शुक्ला ने अपनी नवप्रकाशित दो पुस्तकें ''''मन हुआ गोधूलि वेला'''' और ''''छोटे से लड्डू गोपाल'''' अतिथियों को भेंट की।
-
बच्चों ने समसामयिक विषयों पर पूछे सवाल
बाल बैठक की प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने विज्ञान, भाषा और समसामयिक विषयों पर जिज्ञासाएं रखीं। विधि रस्तोगी ने इंद्रधनुष में सात रंग होने, अंबर ने संस्कृत और हिंदी, आरव ने स्वर्ग के राजा इंद्र तथा विनायक शुक्ला ने नीट पेपर लीक विवाद और सोनम वांगचुक से जुड़े प्रश्न पूछे। डॉ. विवेक रॉय ने सभी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए। इस अवसर पर हरिओम गुप्ता, आर्या रस्तोगी, आरव रस्तोगी, विनायक शुक्ला, अक्षिता शुक्ला, कनिष्का अवस्थी, आव्या रस्तोगी, युविका रस्तोगी, अंबर शुक्ला, अनिका गुप्ता, चैतन्य रस्तोगी, विधि रस्तोगी और गौरांग रस्तोगी मौजूद रहे।