फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लाखों में हुई रेलवे की छह दुकानों की नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे की छह दुकानों की नीलामी शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में हो गई। रेलवे ने अपनी भूमि में आवंटित दुकान संख्या दो, तीन, चार, 16, 20, 29 कुल छह दुकानों की नीलामी की तिथि 18 जुलाई घोषित की थी। इन दुकानों के आवंटियों की मौत हो चुकी है। उन दुकानों में या तो परिजन या फिर कोई और व्यापार कर रहा था।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कार्यालय में दोपहर 12 बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई और सभी दुकानें शांतिपूर्ण माहौल में नीलाम कर दी गईं। नीलामी में पहुंचे कई लोगों ने बोली लगाई। कुछ दुकानें प्रतिवर्ष डेढ़ लाख रुपये किराये में नीलाम की गईं, जबकि पहले इन दुकानों का प्रतिवर्ष का किराया सात-आठ हजार रुपये ही था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें