फेडरेशन आफ फारेस्ट समेत छह संगठनों ने प्रमुख सचिव वन को ज्ञापन भेजकर 16 दिसंबर तक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कार्रवाई न होने पर वह अगले दिन से आंदोलन करेंगे। उनका सांकेतिक विरोध अब भी जारी है।
फेडरेशन आफ फारेस्ट, उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ, फारेस्ट मिनिस्टिीरियल एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश वनरक्षक संघ, वाहन चालक संघ, चतुर्थ श्रेणी संघ, न्यूनतम/दैनिक श्रमिक वन कर्मचारी संघ ने प्रमुख सचिव वन को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र दिया था जिसमें डीएम के तबादले की मांग की गई थी।
आरोप लगाया गया है कि लगातार प्रशासन दुधवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बेवजह परेशान और बदनाम करने की साजिश रच रहा है। प्रमुख सचिव वन को दिए गए पत्र में संगठनों ने कहा है कि मामले में 16 दिसंबर 2015 तक कार्रवाई न हुई तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे।