फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की तलाश में निकाला तालाब का पानी

Wed, 09 Dec 2015 06:24 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर रोड पर गांव पिपरिया के पास तालाब में पलटे ट्रक के चालक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। बुधवार को सुबह से ही गोताखोरों ने चालक को तालाब में ढूंढने के प्रयास किया, लेकिन उनके हाथ मौरंग ही लगती रही। ठंडे पानी के चलते गोताखोर भी कांपने लगे, तो आग जलाकर उन्होंने अपनी जान बचाई। गोताखोरों की असफलता के बाद पुलिस ने तालाब से पानी निकलने के लिए तीन पंपिग सेट लगाए और फायर ब्रिगेड की मदद ली गई, जो देरशाम तक तालाब से पानी निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब दो बजे सीतापुर रोड पर पिपरिया गांव के पास मौरंग लदा ट्रक टायर फटने के कारण तालाब में गिर गया था। तालाब की गहराई अधिक होने और मौरंग लोड होने के चलते ट्रक को काफी मशक्कत के बाद मंगलवार को बाहर निकाला गया था, जिसमें क्लीनर 26 वर्षीय गुफरान निवासी सरैंया मुलही थाना खैराबाद जिला सीतापुर का शव बरामद हुआ था।
जबकि चालक इकराम निवासी फत्तेपुर थाना कमलापुर जिला सीतापुर का पता नहीं लगा। दूसरे दिन बुधवार को दिन भर गोताखोरों की मदद से चालक की तलाश की गई, लेकिन ठंडे पानी में गोताखोर कामयाब नहीं हो सके। बल्कि गोताखोरों के हाथ सिर्फ मौरंग ही लगी। वहीं परिवार वाले शव बरामद कराने की मांग पर अड़े रहे तो सीओ सिटी एमपी सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने तालाब से पानी निकालने का फैसला लिया, जिसके बाद शाम करीब चार बजे से पंपिग सेट और फायर ब्रिगेड की मदद से पानी निकालने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

देरशाम तक तालाब से पानी निकालने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन लापता चालक का पता नहीं लग सका था। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चालक की तलाश में पंपिग सेट की मदद से तालाब को खाली कराया जा रहा है, जिसके बाद मौरंग को खंगाला जाएगा। इसलिए कुछ देरी हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें