डीएम किंजल सिंह ने गुंडा एवं अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को जिला बदर कर दिया है, जो छह माह तक जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा 17 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी की है। डीएम ने संबंधित थाना पुलिस को जिला बदर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर गड़बड़ी की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए यह कार्रवाई की गई हैं। जिला बदर किए गए अपराधियों में विमलेश पुत्र राजू, पटवारी पुत्र मंगल बंजारा निवासी ग्राम नयागांव जाट थाना पसगवां, अफजल पुत्र डल्ला बंजारा, सद्दाम पुत्र पटवारी, प्रधान पुत्र नवाब और शरीफ पुत्र अमरू उर्फ असलम निवासी ग्राम हेमपुर टांडा थाना मैगलगंज शामिल हैं, जिन्हें जिला खीरी से छह माह के लिए निष्कासित किया गया। इसी तरह थाना निघासन के जगजीवन, बड़े छुन्ना उर्फ मुन्ना, छोटे छुन्ना, सादिर उर्फ सादिक, इमरान, फन्ना खां, रामखेलावन, थाना तिकुनियां के वसीम, गुड्डू उर्फ अलीमुद्दीन, थाना नीमगांव के कमल गुप्ता, संजय उर्फ संज्ञेश सिंह, थाना गोला के चंद्र प्रकाश उर्फ काणे, थाना गौरीफंटा के रामचंद्र राना, बहादुर, दिनेश उर्फ भंगा, प्रताप और रामबहादुर को गुंडा एक्ट के तहत नोटिस जारी की गई। निश्चित समय सीमा में जवाब न देने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।