फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 3.024 किलो अफीम के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 10:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। पुलिस ने बुधवार तड़के गश्त के दौरान 3.024 किलोग्राम अफीम के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार, सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1640 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, अफीम की कीमत भारतीय बाजार में करीब 15 लाख और अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 60 लाख रुपये है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे निघासन-सिंगाही मार्ग पर सहतेपुरवा मोड़ के पास सिंगाही की ओर से आ रही काले रंग की स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 1.986 किलोग्राम और 1.038 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के दाराबोझी निवासी सुबेग सिंह उर्फ काला, सारज सिंह, गुरनैब सिंह, अंगरेज सिंह तथा सुथना बरसोला निवासी पारस सिंह और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि सुबेग सिंह, गुरनैब सिंह और अंगरेज सिंह के खिलाफ लखीमपुर खीरी व शामली में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें