फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, कैसे पढ़ेंगी गांव की लड़कियां?

Thu, 19 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंप्यूटर सीखने साइकिल से शहर आ रही थी छात्रा पर हमला 
विज्ञापन

हाथापाई कर झाले पर भागकर छात्रा ने बचाई जान
गुरुवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र में आने वाले एक गांव की लड़की को कोचिंग के लिए शहर आते वक्त गांव के ही दो युवकों ने गिरा दिया। छात्रा किसी तरह बच तो गई लेकिन शोहदों ने उसे जख्मी कर दिया। छात्रा से जब पुलिस और मीडिया वालों ने घटना की जानकारी की तो सब कुछ बताने के बताने के बाद उसने यही कहा कि गांव की लड़कियां यदि सुरक्षित नहीं महसूस करेंगी तो आगे कैसे बढ़ेंगे। 
सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र की दलित पीड़िता ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसकी सात महीने पहले शादी हुई है। मायके में रहकर कंप्यूटर सीखने शहर आती-जाती है। पीड़िता ने बताया कि वह जब अपनी चचेरी बहन के साथ शौच के लिए जाती थी तो गांव का ही अंगलेश वर्मा और राजेश कोरी अक्सर उसका पीछा करते थे, लेकिन समाज में बदनामी होने के डर से उसने यह बात परिवार वालों को नहीं बताई। आखिरकार गुरुवार की सुबह 7.30 बजे उन्होंने उसे दबोचने का दुस्साहस कर ही दिया। 
विज्ञापन

 जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा के कपड़े कीचड़ से सने थे। वह नंगे पैर थी। घटना के बाबत जब उससे पूछा गया तो वह घटना को याद कर कांप उठी और फफक कर रो पड़ी। घटना बताते हुए बोली, साहब ऐसे ही होता रहेगा तो देहात की लड़कियां कैसे पढ़ पाएंगी। बस जान और इज्जत बच गई। ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिले नहीं, तो कल दूसरी बहनों के साथ भी यही बर्ताव करेंगे। 
मामले में सदर कोतवाल दीपक शुक्ला गांव पहुंचे और आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस की कड़े रुख के बाद आरोपी अंगलेश वर्मा के ही परिवार वालों ने उसे तलाश कर कोतवाल के सुपुर्द कर दिया। सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी अंगलेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।  

आरोपियों की आम शोहरत ठीक नहीं
लखीमपुर खीरी। ग्रामीणों और परिवार के लोगों की मानें तो छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले दोनों आरोपियों का चाल-चलन ठीक नहीं है। दोनों शराबी किस्म के हैं और जुआरी हैं। इससे पहले भी गांव में एक-दो बार लड़कियों के साथ हरकतें कर चुके हैं। सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने भी आरोपियों के चाल चलन अच्छे न होने की बात कही है।
विज्ञापन


दुराचार के प्रयास को छुपा गई पुलिस
लखीमपुर खीरी। कंप्यूटर कोर्स करने आते समय छात्रा के साथ दुराचार के प्रयास के मामले में पुलिस ने खेल कर दिया। पुलिस दुराचार की कोशिश की बात को छुपा गई और जानलेवा हमला, छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस दूसरे आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि पीड़िता के पिता ने जो तहरीर पुलिस को दी, उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें