पलिया तहसील में नोटिस धारकों से वार्ता करते एसडीएम। संवाद
पलियाकलां। तहसील में एसआईआर नोटिस जारी होने के बाद जवाब दाखिल कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। तहसील सभागार और कमरा नंबर सात के बाहर सुबह से लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम और तहसीलदार खुद पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद लोग अपने दस्तावेज लेकर तहसील पहुंचे हैं। समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग विभागों के काउंटर लगाए गए हैं।
मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह, बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी और विद्युत निगम से एसडीओ विनोद कुमार व सुपरवाइजर आदित्य मिश्र अपनी टीम के साथ मौजूद हैं। बीएलओ और अन्य कर्मचारी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।