फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धंस गई सड़क, दो दिन बाद भी जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध

Tue, 03 Feb 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कस्ता भीखमपुर मार्ग पर धंसी सड़क। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/भीखमपुर। भीखमपुर से कस्ता जाने वाले मार्ग पर लालपुर गांव के पास सड़क धंसने की घटना को दो दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी और पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। राहगीरों और ग्रामीणों ने पेड़ और झाड़ियां लगाकर खतरनाक होल को चिन्हित किया है।
विज्ञापन

जगह पर धंसे हुए सड़क के कारण ओवरलोड गन्ना ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक सवारों के लिए खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के जेई विकास कुमार ने बताया कि सड़क को जल्द ही मरम्मत के लिए कार्य शुरू किया जा रहा है, लेकिन पानी पाइपलाइन के कारण कुछ समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें