फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लगुची ने जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला

Sun, 22 Jun 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विजेता टीम को पुरस्कृत करते पटेल अशोक कनौजिया। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गांव छितौनिया में हो रहे सात दिवसीय स्व. श्रीराम कुमार वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट में लगुची टीम विजेता रही। शनिवार की शाम टूर्नामेंट का फाइनल मैच लगुची और अहमदनगर के मध्य हुआ। इसमें लगुची टीम ने अहमदनगर को 10 ओवर में 101 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में अहमदनगर की टीम 10 ओवर में 78 रन ही बना सकी। इस तरह लगुची ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 11,000 रुपये और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि अमन गिरि, पटेल अशोक कनौजिया, सतीश वर्मा, आलोक जायसवाल, मनोज राज, रामदीप वर्मा, बृजकिशोर भारती, वीरेंद्र कुमार, अनुज वर्मा आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें