पलियाकलां। विश्व गैंडा दिवस पर दुधवा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में मिट्टी से वन्य जीव मूर्ति निर्माण, एक सींग वाले गैंडे की कलाकृति बनाने में दि नेचर सोसाइटी की सिमरन प्रथम, बलदेव वैदिक के विराज मौर्य द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अनुज राठौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दुधवा में गैंडा की परियोजनाओं में बेहतर कार्य करने वाले दुधवा कर्मियों को भी नकद धनराशि व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया है। दुधवा के पर्यटन परिसर में आयोजित प्रतियोगिताओं में द इंडियन एकेडमी स्कूल, विवेकानंद एकेडमी भीरा, स्मृति पब्लिक स्कूल बोझवा, द नेचर सोसाइटी, गोल्डेन फ्लावर पब्लिक स्कूल, बलदेव वैदिक इंटर काॅलेज, सरस्वती विद्या मन्दिर, पलिया मांटेसरी स्कूल, गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल, कैमुना शिक्षण संस्थान, विशेनपुरी के बीच के भारतीय गैंडा संरक्षण एवं पाॅलीथीन मुक्त पर्यावरण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में रिधी विश्वकर्मा कक्षा 9 को प्रथम स्थान, शिवा यादव कक्षा 7 को द्वितीय ओमी शाह कक्षा-10 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गैंडों की ओपन क्विज प्रतियोगिता में अग्रिम, स्वयं तिवारी, कार्तिक गुप्ता, कार्तिक अग्रवाल, हिमांशी यादव, अंकित, फातिमा, अभय सिंह, आमिरा बानो, स्वास्तिक गुप्ता, बजरंगी मौर्या आदि छात्र-छात्राओं द्वारा सही उत्तर दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में गोल्डेन फ्लावर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक, नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट प्ले) पेश किया। कार्यक्रम के विजेताओं को एफडी डॉ. एच राजामोहन, डीडी जगदीश आर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण में वाटर होल का पुर्नद्वार, सोलर पंप आदि लगाकर सहयोग प्रदान करने वाली संस्था प्रमुख राधिका भगत एवं उनके सहयोगी को दुधवा का स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इससे पहले दुधवा में चल रही गैंडा पुनर्वास परियोजना में बेहतर काम करने वाले वन कर्मियों को भी पुरस्कार देकर नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक रमेश कुमार व विपिन सैनी ने किया।