फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चांदी के दाम घटे, धनतेरस पर कारोबार की उम्मीदें बढ़ीं

Thu, 29 Oct 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर के शोरूम पर पायल खरीदती महिला। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चांदी की कीमतों में गिरावट से सराफा बाजार में धनतेरस और दीपावली पर कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है। करवाचौथ समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए दुकानों पर चांदी के आभूषणों और पूजन सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। पायल, बिछिया, चांदी के सिक्के और भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की मूर्तियां ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चांदी का भाव 1.95 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कुछ माह पहले इसकी कीमत 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। दाम घटने से कारोबारियों को त्योहारों पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1.34 लाख रुपये रहा।
सराफा व्यापारी अखिलेश अवस्थी, हर्ष सेठ, शिवम गुप्ता सहित अन्य कारोबारियों ने बताया कि ग्राहक चांदी की पायल, बिछिया, सिक्के और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां पसंद कर रहे हैं। सोने के आभूषणों में अंगूठी, चेन, टॉप्स सहित हल्के आभूषणों की मांग है।
विज्ञापन

व्यापारियों के मुताबिक, पिछले साल इस सीजन में चांदी करीब 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम थी। उस समय पुराना चांदी का सिक्का करीब दो हजार रुपये और नया सिक्का 1,800 रुपये में बिक रहा था। बाद में चांदी का भाव बढ़कर 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। अब कीमत घटने के बावजूद पुराना सिक्का करीब 2,500 रुपये और नया सिक्का करीब 2,300 रुपये में बिक रहा है। गणेश-लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियों की कीमत चार हजार रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें