फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तृतीय और पंचम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म अब 31 तक भरें

Thu, 29 Oct 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक, परास्नातक और बीएड के तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं अब 31 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर से बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डाॅक्टर हेमंत पाल ने संबंधित छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म भरकर सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्नातक में बीए, बीकॉम और बीएससी तथा परास्नातक में एमए, एमकॉम और एमएससी के विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके अलावा बीएड के तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भी फॉर्म भरना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर समर्थ स्टूडेंट्स लॉगिन (Samarth Students Login) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
नियमित छात्र-छात्राओं को परीक्षा आवेदन पत्र, पिछली कक्षा या वर्ष की अंकतालिका, शुल्क रसीद की छायाप्रति और अपार आईडी जमा करनी होगी। बैक पेपर, इम्प्रूवमेंट और इंक्रीमेंटेड परीक्षा के अभ्यर्थियों को भी यही दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें