फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dudhwa Tiger Reserve: तेंदुए के बीमार शावक की इलाज के दौरान मौत, दो पशु चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम

Sat, 25 May 2024 07:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की धौरहरा रेंज के लहबड़ी गांव की बाग में तीन दिन पहले बीमारी की हालत में तेंदुए का शावक मिला था। शनिवार सुबह पांच बजे करीब इलाज के दौरान शावक की मौत हो गई है। दो पशु चिकित्सकों का पैनल गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
तेंदुए का शावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन धौरहरा रेंज के लहबड़ी गांव के पास बाग में बीमारी की हालत में मिले तेंदुए के शावक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन धौरहरा रेंज की हौकना-मटेरा बीट से सटे लहबड़ी गांव के पास आम की बाग में बुधवार को करीब एक साल का शावक मिला था। 
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने शावक को भगाने का प्रयास किया, लेकिन बीमार होने की वजह से वह बाग में ही बैठा रहा। बीमारी का पता चलने पर टीम ने उसे रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर लिया और उसे धौरहरा रेंज परिसर में रखकर दुधवा टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ दीपक वर्मा की देखरेख में इलाज शुरू कराया।

दो पशु चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम 
तीन दिन चले इलाज के बाद शनिवार सुबह पांच बजे करीब उसकी मौत हो गई। बफरजोन डीएफओ सौरीष सहाय ने बताया कि दो पशु चिकित्सकों के पैनल से तेंदुए का शावक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पैनल में दुधवा के पशु चिकित्सक डॉ. दीपक वर्मा और धौरहरा पशु चिकित्सालय के डॉ. राकेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूटीआई के प्रतिनिधि और बायोलॉजिस्ट राकेश मंडल, एनटीसीए रोहित रवी, श्रुति सिंह चौहान मौजूद रहीं। पोस्टमार्टम के बाद एनटीसीए की गाइड लाइन के मुताबिक वनाधिकारियों की मौजूदगी में शावक का शव जला दिया।

अंदरूनी अंग फेल होने से हुई शावक की मौत
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन डीएफओ सौरीष सहाय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, अंदरूनी अंगों के काम न करने के कारण उसकी मौत हो गई। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें