फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की झड़ी से  मौसम हुआ खुशनुमा

Fri, 22 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रात से जारी बरसात से जनजीवन अस्तव्यस्त, कई जगह जलभराव और कीचड़
विज्ञापन

फसलों के लिए अमृत साबित हो रही रिमझिम बरसात
बीती रात से रुक-रुक कर हो रही बरसात से मौसम एक बार फिर खुशनुमा हो गया है। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। सूरज न निकलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई हालांकि पानी बंद होने पर दिन में कई बार लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह लगातार बारिश होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने और कामकाजी लोगों को अपने काम के स्थान पर पहुंचने में दिक्कत हुई। 
बीते दिन मौसम साफ रहने के बाद शाम के समय आसमान में बादल छा गए। आधी रात के बाद बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ वह शुक्रवार दोपहर बाद तक जारी रहा। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। तेज बारिश होने के कारण बच्चों को स्कूल और कर्मचारियों को अपने दफ्तर पहुंचने में दिक्कत हुई। दोपहर में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा इससे बच्चे स्कूल कालेजों से भीगते हुए लौटे। 
विज्ञापन

बीती रात से बरसात होने के कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई। सब्जी मंडी, फल मंडी समेत कई स्थानों पर कीचड़ के कारण लोगों को निकलना मुश्किल हो गया। फिसलन इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों को गिरने से चोट लगी। इसके बावजूद गर्मी से राहत मिलने से लोग खुश हुए। 
गोला गोकर्णनाथ। पूर दिन हुई रिमझिम बरसात से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है वहीं लोगों को आवागमन में परेशानियां हुई हैं। निचले इलाकों में जल भराव और गांवों में कीचड़ हो गया है। भोर से शुरू हुई रिमझिम बरसात पूरे दिन जारी रही, जिससे विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने बस्ते को बचाने का इंतजाम करके आए। इस बरसात से धान और गन्ना की फसल को काफी लाभ पहुंचा है। सेंटर वेयर हाउस सहित नगर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

ममरी। शुक्रवार को बरसात का क्रम दिन भर जारी रहने से जन जीवन अस्तव्यस्त रहा। रिमझिम बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। लेकिन बड़ी नहर की पटरी पर बन रही  तारकोल रोड के लिए बरसात बाधा बन रही है। जेई प्रीतम सिंह का कहना है कि बरसात से रोड का पेंटिंग का कार्य रोक दिया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें