शहर की गोला रोड पर लगी मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। दीपावली के बाद अब शहर में भाई दूज पर्व की तैयारियां कर ली गई हैं। बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जा रही हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर टेंट लगाकर मिठाई सजा ली है। बुधवार को भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक यह पर्व इस बार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।
भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि बहनों को भाई उपहार देते हैं। इस अवसर पर मिठाइयों की मांग सबसे अधिक रहती है। दुकानदार दिलीप गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, अनिल, रमेश आदि ने बताया कि लड्डू, बर्फी, पेड़ा, मिल्क केक जैसी पारंपरिक मिठाइयों की बिक्री बढ़ गई है। कुछ दुकानों पर ड्राय फ्रूट्स के गिफ्ट पैक भी बिक रहे हैं। संवाद