फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुकानदारों से तुर्किये और चीन के सामान के बहिष्कार का आह्वान

विज्ञापन
गोला में लोगों को जागरुक करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तुर्किये और चीन के सामान के बहिष्कार को लेकर जन जागरण अभियान चलाया।
विज्ञापन

सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी ने कहा कि तुर्किये भारत से व्यापार कर अरबों रुपये की कमाई करता है और उसी धन का उपयोग भारत विरोधी गतिविधियों व पाकिस्तान जैसे शत्रु देश की सहायता में करता है।
उन्होंने बताया, तुर्किये से भारत में सेब, कपड़े, मेवा आदि का भारी मात्रा में आयात होता है। इससे हर साल उसे हजारों करोड़ रुपये का लाभ होता है। यदि यह व्यापार बंद होता है, तो तुर्किये की आय में 15 प्रतिशत तक की गिरावट आएगी। इससे वह आर्थिक रूप से कमजोर होगा।
विज्ञापन

अवस्थी ने दुकानदारों से अपील की, कि वह न केवल तुर्किये, बल्कि चीन के सामान का भी बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि चीन और अजरबैजान जैसे देशों की नीति भी भारत विरोधी रही है। ऐसे में राष्ट्रहित में इन देशों से व्यापार समाप्त करना आज की आवश्यकता है।
नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार ने कहा कि गोला के व्यापारी इस राष्ट्रव्यापी मुहिम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब देश ने पुकारा है, व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवीण गुप्ता, विजय गुप्ता, अली हुसैन, लियाकत हुसैन, शिवम गुप्ता, अमित त्रिपाठी, किशन सोनी, असद खान, आदित्य गुप्ता, राजीव सिंह, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें