फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुख्य बाजार में धीमी गति से हो रहे नाला निर्माण से दुकानदारों में रोष

विज्ञापन
मुख्य चौराहे पर धीमी गति से हो रहा नाला निर्माण कार्य। सोशल मीडिया
विज्ञापन
खीरी टाउन। कस्बा खीरी में नगर पंचायत की ओर से मुख्य बाजार में एक तरफ बनाए जा रहे नाले के निर्माण की गति धीमी होने से दुकानदारों में रोष है। दुकान के सामने मलबा पड़ा रहने और नाला बनाए जाने के बाद खुले स्थान को मिट्टी से न भरने से दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्य बाजार से आरिफ पहलवान के मकान तक नाले का निर्माण हो चुका है। कार्य की गति धीमी होने के कारण धूल से दुकानदार को नाक, आंख और गले की बीमारी का डर बना हुआ है। घरों का गंदा पानी अधबने नाले में नहीं गिर पा रहा है। इससे घरों में ही गंदा पानी जमा हो रहा है।
खुला पड़ा नाला राहगीरों और बच्चों के लिए घातक बना हुआ है। कस्बे के लोगों ने शीघ्र ही नाला निर्माण का कार्य पूरा कराने की मांग की है। चेयरपर्सन उजमा बी के प्रतिनिधि फहीम अहमद ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा। नाला भरने का काम शनिवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें