फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिवाशीष मिश्र बने सेना में अधिकारी

Mon, 16 Jun 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शिवाशीष मिश्र
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेहजम के ग्राम बाछेपारा निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक आनंदी प्रसाद मिश्र के पौत्र शिवाशीष मिश्र ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने गए। उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में 14 जून, 2025 को हुई पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शिवाशीष भारतीय सेना में टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत 2021 में चयनित हुए थे। चार वर्ष के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के दौरान इन्होंने ख्यातिलब्ध सफलता हासिल कीं। बेस्ट ओवरऑल परफार्मेंस के लिए ट्रेनिंग कमांड के जीओसी इन-सी द्वारा उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
बचपन से ही मेधावी शिवाशीष ने एयर फोर्स स्कूल, नई दिल्ली और बमरौली, प्रयागराज से शिक्षा प्राप्त की। वे स्कूल हेड बॉय तथा वॉलीबाॅल टीम के कैप्टन भी रहे। लेफ्टिनेंट शिवाशीष अपना प्रेरणा स्रोत पिता पंकज मिश्र को मानते हैं, जो कि भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में समीक्षा अधिकारी के पद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत हैं। उन्हें भी वायुसेना अध्यक्ष द्वारा कमेंडेशन प्राप्त है। माता सोनी मिश्रा योग्य शिक्षक होने के बावजूद एक गृहिणी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें