फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पालिका ने लगवाए ग्लो साइन बोर्ड
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी मनोज कुमार झा, एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने पौराणिक शिव मंदिर परिसर का भ्रमण कर सीओ और कोतवाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं नगर पालिका ने दर्शनार्थियों के ध्यानार्थ कई मुख्य स्थानों पर ग्लो साइन बोर्ड लगवाए हैं।
महाशिवरात्रि पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के लिए एसपी मनोज कुमार झा और एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने पौराणिक शिव मंदिर परिसर का भ्रमण किया और सीओ अशोक कुमार यादव, कोतवाल संतोष कुमार तिवारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के मंदिर जाने के रास्तों पर बेरीकेडिंग लगाने और उन्हें सुरक्षित दर्शन कराने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए नगर के सदर चौराहा, शिवम चौराहा, तीर्थ के मुख्य मार्ग के पास मून लाइट के सामने सहित कई स्थानों पर ग्लो साइन बोर्ड लगवाए गए हैं। जिससे लोगों को अब मंदिर के मार्ग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा साथ ही गोकर्ण तीर्थ, मंदिर परिसर पर विशेष साफ सफाई, प्रकाश, पेयजल की व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि पर मंदिर परिसर को भव्य विद्युत लड़ियों से सजाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें