फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चरवाहों को दिखा बाघ-बाघिन का जोड़ा, एक महिला बेहोश

Mon, 27 Oct 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के बेला कलां में चरवाहों को बाघ-बाघिन का जोड़ा नजर आया। वन्यजीवों को देखकर एक महिला बेहोश हो गई। इसके बाद किसी तरह से उसको उठाकर चरवाहों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, तीन दिनों से गांव के आसपास बाघ चहलकदमी कर रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। मामले में वन विभाग को सूचना नहीं दी गई है। बेलाकलां निवासी मोहन के गन्ने के खेत के पास नरेश की पत्नी सुनीता देवी व अन्य लोग बकरियां चराने गए थे।
बताते हैं कि वहां पर बाघ के ऊपर नजर पड़ते ही सुनीता देवी बेहोश हो गई। किसी तरह से साथ में गए लोग उसे उठाकर जान बचाकर भागे। वहीं, ग्रामीण अबरार ने बताया कि रियाजुल के गन्ने के खेत के पास वह बकरियां चरा रहा था, तभी बाघिन उसको दिखाई दी। इसके बाद उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के उत्तर व पश्चिम दिशा के आसपास बाघ व बाघिन का जोड़ा लोगों को बराबर दिखाई दे रहा है। अभी तक कोई जनहानि तो नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीण डर के कारण खेतों की तरफ नहीं जा पा रहे हैं। रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने मामले की उन्हें कोई सूचना नहीं दी है। फिर भी मौका मुआयना कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें