फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंडल में बेहतर खेलीं, अब अंतरमंडल में दिखाएंगी हुनर

Mon, 07 Sep 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंडल स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद वनग्राम पलिया के कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं का अंतरमंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता सात सितंबर को बुलंदशहर में होगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में स्नेहा, मधुमती, ईशाराना, पायल, मिसी और सौम्या का चयन हुआ है। अंडर-17 वर्ग में अंजली, अनन्या, अशिका, अमिता, दिव्या राणा और करीना चयनित हुई हैं।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 24 और 25 अगस्त को चौक स्टेडियम, लखनऊ में हुई थी। इसमें लखीमपुर-खीरी की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन अंतरमंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें