फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

Sun, 18 Mar 2018 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- अधिकतर अनुष्ठानों की पूर्णाहुति 26 मार्च को कन्या भोज और भंडारे के साथ होगी
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र के पहले दिन जिले भर में कलश यात्राएं निकाली गईं, जो गांव-गांव घूमीं। जब कलश यात्राएं वापस शुभारंभ स्थल पर पहुंचीं तो श्रीशतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। 
सिंगाही। थाना क्षेत्र के गांव सिंगहाखुर्द में कलश यात्रा के साथ श्रीशतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर जौराहा नदी के सरयू घाट पर पहुंचीं और कलशों में जल भरकर यज्ञ स्थल पर लाईं। 
विज्ञापन

यज्ञाधीश स्वामी राधेश्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की अगुवाई में कलश यात्रा ग्राम सिंगहाखुर्द स्थित यज्ञशाला परिसर से गाजेबाजे के साथ शुरू हुई। यात्रा गांव में घूमने के बाद ग्राम सिंगहा कलां, सिद्ध बाबा मंदिर होते हुए मोतीपुर स्थित जौराहा नदी पर पहुंची। जहां पर पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने जल भरा। यज्ञाचार्य प्रयागदत्त शास्त्री, पंडित विष्णुदत्त मिश्रा ने मुख्य यजमान यशोदानंदन मिश्र और उनकी पत्नी पुष्पा देवी से विधिविधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद महिलाएं कलश लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंची और यज्ञशाला में कलशों की स्थापना की। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रवण कुमार यादव, रामकैलाश सोनी, रामबहादुर गुप्ता आदि शामिल रहे।
धौरहरा। कफारा के ऐतिहासिक अन्नपूर्णा कुटी माता मंदिर पर प्रथम नवरात्रि से कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में शामिल पीटघटधारी महिलाओं नें पवित्र सरयू तट से जल भर कर पूरे गांव में भ्रमण कर कुटी माता मंदिर पहुंचीं। जगह जगह इस कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में पं राममिलन मिश्रा, आचार्य प्रेम शंकर दीक्षित, महंत गोपालदास, रामनरायन भगत आदि मौजूद रहे।
ममरी। रोशननगर के दुर्गा माता मंदिर पर श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ है। 
यज्ञाचार्य पं. अशोक कुमार तिवारी, पुजारी जैजैराम कुशवाहा, उपासक चौधरी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने कठिना नदी के घमहा घाट पर जाकर कलशों में जल भरा। इसके बाद गांव में कलश यात्रा निकाली गई। संयोजक चौधरी विजेंद्र सिंह ने बताया कि यज्ञ मंडप में अग्नि प्रवेश सोमवार को होगा। वृंदावन के कलाकार सजीव झांकियों से रासलीला का मंचन करेंगे। समापन 26 मार्च को पूर्णाहुति, कन्या भोज, भंडारे के साथ होगा। इस मौके पर चंद्रकांत त्रिपाठी, सुरेश बाजपेयी, उमाशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रकेहटी में निकली दुर्गा मां की झांकी 
निघासन। नवरात्रि के प्रथम दिन कस्बा रकेहटी में मां दुर्गा की झांकी निकाली गई। इस मौके पर पं. राजेश, बाबू शंकर मिश्रा, देवेंद्र चतुर्वेदी, संजय, दिग्विजय आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें