फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा बैराज से पानी रिलीज, शारदा का जलस्तर का खतरे के निशान से ऊपर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। बारिश और बनबसा बैराज से छोड़े जा रहे पानी की वजह से शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे बनबसा बैराज से 55 हजार और फिर उसके बाद 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण पहले से भरी चल रही शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 154.100 सेंटीमीटर से बढ़कर 154.300 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर जहां जलभराव हो गया है। वहीं बोझवा की ठोकर नंबर एक से नदी पार जाने वाला रास्ता डूब गया है। किसान मवेशियों के लिए चारा व अपने खेतों में जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। जिससे उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से अतरिया रेलवे क्रासिंग के किनारे तक पानी भर गया है। उधर, सुहेली नदी का जलस्तर बढ़ने से निषादनगर से सरदार के फार्म पर जाने वाले रास्ते पर बनी अस्थाई पुलिया कट गई है। जिससे ग्रामीणों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
धनगढ़ी शहर में घुसा पानी, घरों में हुआ जलभराव
धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले की कांद्रा, मोहाना, कर्णाली नदियों का जलस्तर बढ़ जाने के बाद गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वहीं, कैलाली जिले के धनगढ़ी शहर में पानी भरने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। धनगढ़ी के मोती चौक, बुध चौक, विशालनगर, मिलन चौक, हसनपुर समेत कई वार्डों में जलभराव हो गया है। बारिश के चलते धनगढ़ी के सैकड़ों घरों में पानी भर गया है। विद्युत विभाग कार्यालय व नापतौल विभाग के कार्यालयों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें