सोतिया नाला में निकलता बाइक सवार। ग्रामीण
महेवागंज / फूलबेहड़। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से पचपेड़ी घाट के पुल के आगे सुतिया नाले में पानी की धार बहने लगी है। ऐसे में राहगीर जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं।
लखीमपुर से निघासन का शॉर्टकट मार्ग शारदा नदी पर बना पचपेड़ी घाट के पीपा पुल से होकर है। यह अस्थायी रास्ता मानसून से पहले 15 अक्तूबर से 15 जून तक चलता है। यह बेलरायां, तिकुनिया, रकेहटी, निघासन, बरसोला, अमीर खान के दर्जनों गांवों का सीधा और संक्षिप्त रास्ता है। हर दिन सैकड़ों राहगीर इसी रास्ते से लखीमपुर आते-जाते हैं। बुधवार सुबह सुतिया नाले में शारदा नदी का पानी पहुंच गया। इसके बावजूद राहगीर और बाइक सवार जान जोखिम में डाल कर निकले।