लखीमपुर खीरी। गायत्री परिवार द्वारा मनाए जा रहे दिव्य अखंड ज्योति व माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 की तैयारियों के संदर्भ में शांतिकुंज हरिद्वार टोली ने जिले में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके तहत शांतिकुंज की टोली ने अपने दो दिवसीय जिला भ्रमण में जिले की विभिन्न गायत्री शक्तिपीठों और गायत्री परिवार के केंद्रों पर जनसंपर्क गोष्ठियां कीं।
गायत्री परिवार के अनुराग मौर्य ने बताया कि अभियान का समापन सोमवार शाम को गायत्री शक्तिपीठ लखीमपुर पर किया गया। टोली नायक वाराणसी जोन समन्वयक मान सिंह ने बताया अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा जन्म शताब्दी कार्यक्रम तीन चरणों में होगा। इस दौरान बहराइच उपजोन समन्वयक राम सजीवन पाल, जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद, संगीत टीम के सीबू मांडवी, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद