फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लंबीकूद में शगुन व बेचू और दौड़ में अंशिका व सचिन जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सलेमपुर कोन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर अपना दमखम दिखाया। मंगलवार को कुल चार इवेंट्स के फाइनल आयोजित किए गए।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अंशिका वर्मा प्रथम, सगुन रस्तोगी द्वितीय और श्रद्धा शुक्ला तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन धांगर प्रथम, अभिजीत कुमार द्वितीय और सत्यदेव सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में शगुन रस्तोगी, सिमरन वर्मा व रेखा कुमारी ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
लंबी कूद बालक वर्ग में प्रथम स्थान बेचू कुमार, द्वितीय स्थान अरविंद शाक्य व तृतीय स्थान भारत लाल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य पद्मेश पंकज और संयोजक अनूप कुमार सचान (विभागाध्यक्ष, फार्मेसी) ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक समिति में सुमेधा सिंह, मोहित कुमार, धीरेंद्र वर्मा, ऋचा आर्या, योगेंद्र पाल सिंह, प्रवीण कुमार, पंकज वर्मा, सत्यविजय शामिल रहे।
विज्ञापन






कबड्डी में दरेरी की टीम ओवरऑल चैंपियन रही



निघासन। कस्बे के रामलीला मेले में आयोजित बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय दरेरी ओवरऑल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।



प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज, जिला पंचायत इंटर काॅलेज, इंडियन पब्लिक स्कूल झंडी समेत आठ स्कूलों की बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 17 वर्ष वर्ग में यूपीएस दरेरी ने प्रथम, निघासन स्पोर्ट्स क्लब ने द्वितीय और जिला पंचायत इंटर काॅलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष वर्ग में भी दरेरी ने प्रथम, यूपीएस लखाही द्वितीय और इंडियन पब्लिक स्कूल झंडी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष दयाशंकर मौर्य, मुख्य अतिथि डॉ. पंकज मौर्य ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देखकर सम्मानित किया। इस दौरान रिंकी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें