फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज में एक ही रात में चोरी की कई घटनाओं से खलबली

Fri, 02 Oct 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने कई घरों और खेतों को निशाना बनाया। अलग-अलग स्थानों पर बाइक, मोबाइल फोन, नकदी और सिंचाई का मोटर पंप चोरी होने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

भूड़ स्थित मढ़िया घाट चौकी क्षेत्र में सैराभ अरकवंशी की बाइक चोरी हो गई।
इसी क्षेत्र में सुनील के दो मोबाइल फोन और सरोज की डाइनुमा टॉर्च व चार्जर भी चोर ले गए। बेहड़ा जोरावर गांव में रामलता के घर से दो मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये चोरी हो गए। बताया गया कि नकदी मकान निर्माण के लिए रखी थी।
विज्ञापन

रहजनिया गांव में रामरतन की बाइक खेत के पास से चोरी हो गई। वह मोटर चलाने के लिए खेत पर गए थे और इसी दौरान चोर बाइक ले गए।
सेमरा नारायणपुर गांव में किसान नरेश का सिंचाई मोटर पंप भी चोरी हो गया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
कुछ मामलों में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने की भी बात सामने आई है।
सीओ मितौली यदुवेंद्र यादव ने बताया कि सभी घटनाओं का संज्ञान लिया गया है। पुलिस की टीमें जांच में लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें