फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिन बाद गुनगुनी धूप निकलने से मिली राहत

Tue, 20 Jan 2015 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार दिनों से आसमान में छाए बादलों के बाद मंगलवार को दोपहर मेें खिलकर धूप निकली। हालांकि धूप में ज्यादा गर्माहट नहीं थी फिर भी लोगों को कुछ राहत मिली। बर्फीली हवाओं का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। इसके बावजूद लोगों ने घरों और दफ्तरों ने निकलकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया लेकिन शाम होते ही एक बार फिर रोज जैसी स्थिति हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहे और बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहा। दोपहर बाद बादल छंटे तो सूरज निकलने से सुनहरी धूप धरती पर बिखर गई। ठंड के कारण घरों में दुबके लोग बाहर आ गए। लोगों ने शाम पांच बजे तक धूप का आनंद लिया। शाम ढलते ही एक बार फिर बर्फीली हवाएं चलना शुरू हो गईं। इससे लोगों की दिक्कत एक बार फिर बढ़ गईं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 04.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान सोमवार से कुछ ज्यादा है। आज मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को मौसम में सुधार होने की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि यदि बारिश हो जाती तो कुछ दिन मौसम साफ रहता। फिलहाल करीब पांच घंटे तक घूप रहने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस कुशवाहा के मुताबिक अगले 24 घंटों में घने बादल छाए रहेंगे। पांच से 10 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव बना हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें